राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट
राजस्थान के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 18 से 23 नवंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद अब सर्दी के तीखे तेवर नरम हो गए हैं.
रविवार और सोमवार को लगातार सर्दी का असर कम हो रहा है. राज्य के कई शहरों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
वहीं, माउंट आबू के साथ शेखावाटी के चार पांच शहरों का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है. तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है. हालांकि रात के वक्त ठंडी हवाएं चलती हैं, जिसे सर्दी का अहसास ज्यादा होता है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
फिलहाल पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं की गति धीमी हुई है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है लेकिन आने वाले हफ्ते में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतलहर चलने की संभावना है. जिस तरह से बीते सप्ताह बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के साथ कई जिलों में कोहरे का कहर छाया हुआ था. इसी तरह आने वाले दिनों में फिर से कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि तीन-चार दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर से सर्द हवाएं चलेगी, जिससे सर्दी का असर बढ़ने लगेगा.
पिछले हफ्ते जयपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जिसमें अब लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दो रात में ही पारा 5.2 डिग्री बढ़ा. ऐसे में सोमवार को अधिकतम पारा 28.7 डिग्री रहा जबकि रात का तापमान भी 15.7 डिग्री दर्ज किया गया.
बीते 24 घंटों में राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. साथ ही बाड़मेर जिला सबसे गर्म और फतेहपुर सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम