मॉनसून विदाई के बाद मौसम में बदलाव, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
जयपुर: राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। दो दिन पहले तक ऐसा ही लग रहा था कि अगले चार पांच दिन में मानसून विदा होने वाला है लेकिन अब आसमानी गतिविधियों से संकेत मिले हैं कि तीन दिन बाद प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है और अगले चार पांच दिन में पूर्वी राजस्थान से ही मानसून की विदाई होना तय है लेकिन इससे पहले एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के करीब दस जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
मौसम केद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले सप्ताह 18 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था। जिसकी वजह से जयपुर सहित 15 जिलों में बारिश हुई थी। बारिश का असर भी चार से पांच दिन तक रहा। अब एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता हुआ दिखाई दे रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार 27 सितंबर और रविवार 28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
तापमान बढा, 18 शहरों का पारा 35℃ से बाहर
मानसून की विदाई के समय से ही आसमान में तेज धूप खिलने लगी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी काफी बढ गई है। कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से बाहर रहने लगा है। बुधवार 24 सितंबर को गंगानगर में सर्वाधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यहां 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था। बुधवार को चूरू में 38.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 37.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 36.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 35.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 35.6 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 35.4 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत
इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, सेल्फी वीडियो ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी खबर, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग