मौसम विभाग का अलर्ट: आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'थर्ड डिग्री टॉर्चर', आज सबसे गर्म रहा बिलासपुर; जल्द राहत के आसार
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में सूरज के तीखे तेवर लोगों को बेहाल कर रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहाँ अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। अन्य शहरों का हाल कुछ इस प्रकार रहा:
-
रायपुर: 44.2 डिग्री सेल्सियस
-
पेंड्रा रोड: 42.5 डिग्री सेल्सियस
-
अंबिकापुर: 41.5 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा भी रहा)
-
जगदलपुर: 38.1 डिग्री सेल्सियस
इन जिलों में लू (Heatwave) की चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में लू चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जैसे जिले शामिल हैं। अगले दो दिनों तक चिलचिलाती धूप का सितम जारी रहेगा, जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
बारिश से मिलेगी राहत
गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। मनेंद्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, गरियाबंद, कोंडागांव और बस्तर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश और असम में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और महाराष्ट्र से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इन गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक निजात मिलेगी।
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात