राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का कहर
जयपुर । राजस्थान में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम एकदम से बदल गया है कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से सर्दी बढ़ गई है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश और ओले गिर सकते हैं. वहीं, 15 से 23 जनवरी के बीच लगातार बारिश होने के आसार हैं, जिससे सर्दी बढ़ जाएगी। वहीं, चौमूं इलाके में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला. शहर और हाईवे की सड़कों पर घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. वाहन चालकों की रफ्तार भी धीमी नजर आई. विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई और आसमान में बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. शीतलहर हवा चलने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ गया।
जोधपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ रहा. अल सुबह से ही कोहरा छाया रहा कई स्थानों पर मावठ की बारिश हुई तो किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए. जोधपुर शहर में सुबह से ही लगातार कोहरा छाया हुआ था, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे सहित आसपास के गांवों में रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई. क्षेत्र में एक बार फिर से घना कोहरा देखने को मिला. कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा, कोटड़ी, सवाईपुर, हाजीवास, ढ़ेलाणा सहित पुरा ग्रामीण क्षेत्र कोहरा की आगोश में समाया हुआ है. विजिबिलिटी बहुत ही कम होने के चलते वाहन चालक धीमी रफ्तार के साथ हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं, ग्रामीण अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15-16 जनवरी को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होगी।
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती