‘हिटमैन’ को क्या हुआ? अस्पताल से वायरल वीडियो ने बढ़ाई टेंशन
नई दिल्ली: रोहित शर्मा को क्या हुआ है? इस सवाल का जवाब सब जानना चाहते हैं. इस बेताबी की वजह है रोहित शर्मा का वो वीडियो जो मुंबई के अस्पताल से सामने आया है. और, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा रखी है. सवाल ये है कि आखिर देर रात भारतीय क्रिकेट के हिटमैन को अस्पातल जाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या इसके पीछे की वजह उनसे जुड़ी है या उनके किसी अपने की सेहत बिगड़ी है, जिनका हाल जानने वो अस्पताल पहुंचे? फिलहाल, इन सारी बातों का कोई जवाब नहीं है.
रोहित शर्मा पहुंचे अस्पताल, फैंस के मन में कई सवाल
सबसे पहले तो ये जानिए कि रोहित शर्मा देर रात मुंबई के किस अस्पताल में पहुंचे? इसका जवाब है कोकिला बेन अस्पताल. उसी अस्पताल के बाहर रोहित शर्मा स्पॉट किए गए, जिसका वीडियो अब वायरल है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित अपनी गाड़ी से उतरकर अस्पताल के अंदर जाते हैं. हालांकि, फुटेज में उसके आगे का कुछ भी नहीं है.
भले ही इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं हो कि रोहित अस्पताल क्यों गए? मगर उन्हें अस्पताल में जाते देखकर उनके फैंस का परेशान होना लाजमी है. अब दुआ तो यही है कि हिटमैन के साथ सबकुछ ठीक-ठाक हो.
रोहित ने पास किया है फिटनेस टेस्ट
वैसे बीते दिनों रोहित शर्मा बेंगलुरु में थे, जहां उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी NCA में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया था. ये फिटनेस टेस्ट रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर दिया था. ऐसी खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वो और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं.
भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले रोहित
रोहित और विराट दोनों ही इस साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं. T20 और टेस्ट से तो ये दोनों खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं. लेकिन वनडे क्रिकेट में ये अभी सक्रिय हैं. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली को भी फैंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखना चाहेंगे. विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए अपना फिटनेस टेस्ट लंदन में पास किया था.
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच