डांटने पर नाबालिग ने चाकू से मालिक पर किए तबाड़तोड़ वार, हालत गंभीर
कानपुर। कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने ही मालिक पर चाकूओं से कई वार किए जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला करने का कारण मलिक द्वरा लड़के का डांटना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कानपुर के नवीन मार्केट में जूते का शोरूम चलाने वाले राजू हरगुनानी शुक्रवार रात 9 बजे दुकान बंद करने जा रहे थे। उसी समय उनकी दुकान पर काम करने वाला 14 साल का लड़का वहां आ गया। उसने पहले राजू से कुछ बहस की, इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। राजू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। राजू अभी वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के कानपुर एक दुकान के मालिक ने काम न करने पर नाबालिग लड़के को डांट दिया। मलिक का डांटना लड़के को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में अपने मालिक पर 11 बार चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़के ने दुकानदार के डांटने पर उनकी दुकान में आकर चाकू से हमला किया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मालिक पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी लड़का लखनऊ भाग गया था, जहां शनिवार रात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। राजू के भतीजे ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले लड़के को चाचा ने दुकान पर कुछ दिन पहले काम पर रखा था, लेकिन वह काम नहीं करता था। इस वजह से उसे डांटकर दुकान से हटा दिया था। इस पर वह धमकी देकर गया था कि मैं देख लूंगा।
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव
बजट की तुलना लड़का-लड़की से करने पर सियासी बवाल