अमेठी और रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव?
जयपुर। देश में लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार चरम पर है। वहीं, पहले चरण की वोटिंंग भी नजदीक है। ऐसे में नेता अपने भविष्य की चिंता में पाला बदल रहे हैं। इस सब के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पार्टी छोड़कर जाने वालों नेतओं पर बयान दिया है।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा,
कुछ लोग ईडी, सीबीआई के डर से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कुछ लोग इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें, शंका है कि कांग्रेस का क्या होगा, लेकिन वो जो विचारधारा को लेकर दृढ़ हैं, वो कभी नहीं छोड़ेंगे, चाहे हम सत्ता में रहें या न रहें, देश और कांग्रेस का डीएनए एक ही है और देश को अंततः कांग्रेस की ओर ही देखना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उनकी पार्टी के भीतर अशांति है और कांग्रेस में कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा भाजपा को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। अमेठी और रायबरेली के संबंध में उन्हाेंने यह बात कही।
आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेतृत्व तय करते हैं किस सीट से चुनाव लड़ेगा। गांधी परिवार ने देश के लिए जो किया है वह सिर्फ पीएम मोदी के कहने से खत्म नहीं होगा। भाजपा गांधी परिवार के पीछे इसलिए पड़ी रहती है, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला