जलमहल में कूदी महिला, मिला सुसाइड नोट
जयपुर । जयपुर स्थित जलमहल में कूदकर एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकाला और एसएमएस में भर्ती कराया। महिला के पास एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं परेशान होकर अपनी जान दे रही हूं, दुनिया में जन्म लेना मेरी गलती थी। बस सिर्फ ये चाहती हूं कि पति को सिर्फ एक दिन के लिए जेल में बंद रखा जाए। ताकि उसका घमंड चूर हो सके, क्योंकि वो हमेशा कहता था कि मुझे कोई जेल में बंद नहीं करवा सकता। ब्रह्मपुरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोविन्द नगर पश्चिम ब्रह्मपुरी निवासी नीतू (21) पत्नी नरेन्द्र सिंधी ने सुसाइड की कोशिश की है। दोपहर करीब 11।30 बजे वह अपने घर से पैदल-पैदल जलमहल की पाल पर पहुंच गई। जलमहल में भरे पानी में छलांग लगाकर सुसाइड करने के लिए नीतू यहां आई थी। नीतू पहले कुछ देर लोगों को देखते हुए पाल पर इधर-उधर घूमती रही। लोगों की नजर बचाकर अचानक पानी के पास जाकर जलमहल में छलांग लगा दी। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को महिला पानी में डूबते हुए दिखाई दी। लोगों ने पानी में उतरकर डूबती हुए महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए महिला को एम्बुलेंस की मदद से एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया। परिजनों को सूचित कर हॉस्पिटल में नीतू को संभालने के लिए बुलाया गया।
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम