जॉब दिलाने के बहाने महिला से किया रेप
जयपुर । जालूपुरा इलाके में जॉब दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को होटल बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। गहने ऐंठने के बाद पीछा छोड़ने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड की। पीड़िता ने जालूपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच एसीपी (कोतवाली) अनूप सिंह कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री नगर निवासी 28 साल की महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में आबिद शेख नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई। वह जबरन उससे बात करने के लिए पीछे पड़ गया। उसे बहन बनाने की बात कहकर बातें करने लगा। बातचीत के दौरान उसने महिला को जॉब लगाने के बहाने सिंधीकैंप स्थित एक होटल में बुलाया। होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने पीड़िता से रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर विरोध किया तो मारपीट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर पहने गहने उतरवा लिए। पीछा छोड़ने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड की। परेशान पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। जालूपुरा थाने में पति के साथ पहुंचकर युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!