यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एक खास उपलब्धि की हासिल
आरंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक टेस्ट सीरीज में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ने मौजूदा पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी सातवीं पारी के दौरान यह उपलब्धि अंतिम सत्र में शोएब बशीर के ओवर में एक रन लेकर 55 रन पर पहुंचने के बाद प्राप्त की।
यशस्वी ने इस सीरीज में दो दोहरे शतक लगाए हैं और वह सीरीज में 618 रन बना चुके हैं। इस तरह वह एक सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई के क्लब में शामिल हो गए हैं। दिलीप सरदेसाई ने 1970-71 में वेस्टइंडीज में हुई सीरीज में यह उपलब्धि प्राप्त की थी।
गावस्कर एकमात्र भारतीय
गावस्कर ने 1970-71 की इसी सीरीज में ही चार शतक और तीन अर्धशतकों से 774 रन जुटाकर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड बनाया था। गावस्कर एकमात्र भारतीय हैं जो एक टेस्ट सीरीज में दो अवसरों पर 700 से ज्यादा रन जुटा सके हैं। उन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर चार शतक और एक अर्धशतक से छह टेस्ट में 732 रन बनाए थे।
ब्रैडमैन के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधित रन बनाने का विश्व रिकार्ड आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डान ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में चार शतकों से 974 रन बनाए थे।
कोहली का रिकार्ड तोड़ने से 38 रन दूर
इसके साथ ही यशस्वी इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ने से केवल 38 रन दूर हैं। विराट ने 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज में 109.16 की औसत से 655 रन बनाए थे।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र