नशा मुक्ति केन्द्र में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया
टोंक । सदर थाना क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केन्द्र में शनिवार को एक उपचाराधीन नशे के आदी युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक ने अज्ञात हथियार से गला काटने के लिए खुद पर ही वार किया। इससे वह दर्द से चिल्ला उठा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर नशामुक्ति केंद्र के प्रबंधन से जुड़े लोग दौड़े और उसे लहूलुहान हालत में एक अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिर पुलिस पहुंची, लेकिन वह बोलने की हालत में नहीं था। इस घटना पर सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस की नशामुक्ति केंद्र से जुड़े लोगों ने कहा कि युवक नशे का आदि था। ऐसे में परिजन उसे काफी दिनों से नशा छुड़ाने के लिए इस केंद्र में भर्ती करा रखा था।
पुलिस के अनुसार कुलदीप पुत्र रामकल्याण गुर्जर नशे का आदी है। काफी दिनों पूर्व परिजनों ने उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। आज कुलदीप ने मौका पाकर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने के लिए चाकू या अन्य धारदार हथियार से गला काटने का प्रयास किया। फिर वह दर्द से चिल्लाया तो इधर-उधर अन्य काम में जुटे नशा मुक्ति केंद्र के लोग दौड़ पड़े। कुलदीप की इस हरकत से नशा मुक्ति केन्द्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुलदीप के बयान नहीं हुए। वह बोलने की हालत में नहीं है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि