एनीकट में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव
दौसा। जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र के खरताला एनीकट में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
कैसे हुआ हादसा?
मीणों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब युवक अन्य लोगों के साथ एनीकट में नहा रहा था। अचानक वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सैंथल पुलिस थाने को दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने के एएसआई उमराव सिंह पुलिस टीम के साथ खरताला एनीकट पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।
आपदा प्रबंधन टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव
इसके बाद सैंथल थाना पुलिस ने दौसा आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला, जिसके बाद दौसा सिविल डिफेंस की एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खरताला एनीकट से बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सैंथल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
कान्हा बैरवा के तौर पर हुई मृतक की पहचान
मृतक युवक की पहचान कान्हा बैरवा (उम्र लगभग 18-19 वर्ष), पुत्र पप्पू राम बैरवा के रूप में हुई है, जो बैरवा की बड़ी ढाणी, धर्मपुरा का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि कान्हा मजदूरी का काम करता था और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
नीदरलैंड का 86 टन सोना ब्रिटेन पहुंचा, आखिर क्यों उठाया गया इतना बड़ा कदम?
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?