युवाओं को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता-सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। जो युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। शर्मा ने संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है यह एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्ष और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्ततम जीवन शैली के कारण लोग स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जा रहे हैं। देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर अन्य प्रदेशों से अग्रणी है। यह वीरों की भूमि हैै। यहां युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए उत्साहित रहते हैं, इसलिए वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। प्रदेश के गांवों, कस्बों तथा शहरों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाते एवं व्यायाम करते नजर आते हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान