दूध लेने जा रही बच्ची को 4 कुत्तों ने नोंचा
भरतपुर । यहां के कोतवाली थाना इलाके में एक बार फिर कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर में जगह-जगह दांतों के निशान और घाव हैं। बच्ची दूध लेने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े 4 कुत्तों ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के पिता ने कहा कि यह घटना नदिया मोहल्ला इलाके की है। मेरी बेटी दूध लेने घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर 4 कुत्ते बैठे थे। जैसे ही मेरी बेटी निकली तो कुत्तों ने बच्ची को सड़क पर गिरा लिया। चारों ने उसे सिर, हाथ, पैर मुंह पर बुरी तरह नोंच डाला।
आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और घटना की सूचना बच्ची के परिजनों को दी। फिर वह बच्ची को ले अस्पताल पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक इलाज देकर छुट्टी दे दी गयी। बच्ची के पिता का कहना है कि इलाके में इनका आतंक है। मोहल्ले के कई लोगों को यह काट चुके हैं। घटना के बाद से बच्ची इतनी डर गई है कि वह किसी के सामने आने से भी डर रही है।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
इजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
ईरान संकट का असर: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट रद्द
आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को
महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास: सत्यनारायण नुवाल
फ्रीजर में मिली लाश, तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा