एनजीटी ने जाजू की याचिका पर चिड़ियाघर की भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर लगाई रोक चिड़ियाघर में मौजूद है 120 वर्ष से अधिक पुराने पेड़
भोपाल/ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की सेंट्रल जोन बेंच (भोपाल) ने ऐतिहासिक कोटा चिड़ियाघर की भूमि पर प्रस्तावित "स्पोर्ट्स सिटी" बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के तहत उचित मंजूरी के बिना वहां कोई भी निर्माण कार्य या पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी । पीठ ने जोर देकर कहा कि विकास के लक्ष्यों को पर्यावरण की अपूरणीय क्षति की कीमत पर हासिल नहीं किया जा सकता ।
पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह कच्छावा के मार्फत याचिका दायर कर कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए चिड़ियाघर की 2.2 हेक्टेयर वन भूमि के अधिग्रहण की योजना को चुनौती दी थी । जाजू ने बताया कि वर्ष 1905 में स्थापित यह चिड़ियाघर कोटा के लिए एक जीवनरक्षक "ऑक्सीजन चैंबर" के रूप में काम करता है । निरीक्षण समिति के अनुसार, यह क्षेत्र हॉर्नबिल और बुलबुल सहित 40 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों , कल्पवृक्ष और बटुक आमला जैसे दुर्लभ पेड़ों , तथा मगरमच्छ, घड़ियाल और अजगर जैसे शेड्यूल-1 के संरक्षित वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है ।
"सतत विकास' और 'सार्वजनिक ट्रस्ट के सिद्धांत' का हवाला देते हुए एनजीटी ने कहा कि जंगल और हवा जैसी प्राकृतिक संपदा पर सरकार का मालिकाना हक नहीं होता, बल्कि वह जनता की ओर से इसकी रक्षक होती है । याचिका को स्वीकार करते हुए एनजीटी ने चिड़ियाघर की भूमि से किसी भी पेड़ को काटने या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की उचित अनुमति के बिना वन भूमि का डायवर्जन नहीं करने एवं राज्य सरकार और कोटा विकास प्राधिकरण को इस शहरी वन को नष्ट करने के बजाय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए किसी बंजर या वैकल्पिक भूमि का चयन करने का निर्देश दिया गया है ।
जाजू ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे तेजी से बढ़ते शहरों के बीच खत्म हो रही हरियाली को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक नजीर बताया।
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला