गाय ने किया महिला पर जानलेवा हमला
जयपुर । यहां एक गाय ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गाय एक मिनट तक महिला को पैर से कुचलती रही। इससे वह घायल हो गयी। लोगों ने मुश्किल से डंडे मारकर गाय को भगा महिला की जान बचाई। महिला का ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। तभी गाय ने घायल महिला गुड्डी भांकरोटा के जैन विहार केशवपुरा की रहने वाली हैं।
उनके पति व बेटे करण और यश के साथ रहती हैं। उनके पति किराए पर ऑटो चलाते हैं। बड़ा बेटा करण सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है। दोपहर में गुड्डी स्कूल की छुट्टी होने पर बेटे करण को लेकर घर लौट रही थीं। घर से आधे किलोमीटर पहले जैन विहार में वंदे मातरम पार्क के पास जाते समय गाय दौड़ती हुई आई और गाय ने जानलेवा हमला कर दिया। गाय को देखकर गुड्डी ने धक्का देकर बेटे को भगाया। गाय से बचने के लिए करण दूसरी तरफ भाग गया। गुड्डी पर गाय ने हमला कर दिया। सींग मारकर गाय ने गुड्डी को रोड पर गिरा पैर से कुचलने लगी। गाय को जानलेवा हमला करते देखकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पत्थर व बैग फेंककर महिला को गाय से छुड़वाने की कोशिश की। फिर भी गाय ने रोड पर गिरी गुड्डी को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुन आस-पास के घरों से निकले लोग डंडा लेकर दौड़े। गाय को भगा घायल गुड्डी की जान बचाई। घायल गुड्डी को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। दोपहर में हॉस्पिटल से परिजनों ने छुट्टी दिलवाकर मॉडल हॉस्पिटल ईएसआई में भर्ती करवाया। ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्डी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि गाय के हमले से गुड्डी के सिर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अंदरुनी चोटों के गहरा होने के कारण गुड्डी को ज्यादा परेशानी हो रही है।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
इजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
ईरान संकट का असर: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट रद्द
आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को
महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास: सत्यनारायण नुवाल
फ्रीजर में मिली लाश, तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा