चोरी के शक में अर्धनग्न कर युवक को पीटा
जयपुर । यहां मोबाइल चोरी करने के संदेह में एक युवक को अर्धनग्न कर पीटा गया है। कई लोग डंडे और बेल्ट से पीड़ित को पीटते रहे। वह रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा। पीड़ित को पीटने का वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पीड़ित को पीटने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने कहा कि डंडे-बेल्ट से एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का एक वीडियो मिला है। वीडियो में कई लड़के एक मकान के हॉल में बारी-बारी से पीड़ित को अर्धनग्न कर पीट रहे हैं। साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित पर मोबाइल चोरी का शक था। एसएचओ का कहना है कि युवक से मारपीट का एक वीडियो मिला है। इसका पता चलते ही पुलिस टीमें बना गईं। जांच में पता चला है कि युवक को पीटने का वीडियो पुराना है। पुलिस टीमों को मारपीट करने वाले लड़कों की तलाश में भेज दिया है।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
इजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
ईरान संकट का असर: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट रद्द
आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को
महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास: सत्यनारायण नुवाल
फ्रीजर में मिली लाश, तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा