युवक से मारपीट, आरोपियों में पीड़ित की पत्नी भी
बारां । राजस्थान के बारां सदर थाना क्षेत्र के बोरिना गांव में एक युवक को पेड़ से बांध उसके गले में जूतों की माला पहनाकर मारपीट की व युवक को निर्वस्त्र कर महिलाओं के कपड़े भी पहना दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक के भाई पर आरोपियों के परिवार की एक महिला को भगाकर ले जाने का आरोप है। आरोपियों में पीड़ित की पत्नी भी शामिल है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को छुड़ा लिया है। वहीं मामले में पीड़ित की पत्नी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने 19 दिन तक बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया है। मामले में एक सीआई ने कहा कि कलमंडा हाल गिदपटा निवासी जगमोहन मोग्या ने रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कई आरोपी व पीड़ित की पत्नी को गिरफ्तार किया है। सीआई ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फरियादी का भाई आरोपियों के परिवार की एक महिला को भगाकर ले गया था। इसी का बदला लेने के लिए युवक को बेइज्जत करने के मकसद से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उम्रकैद घटाकर 14 साल की सजा
इजराइल में फंसे 6 हजार से अधिक यूपी के श्रमिक, सभी सुरक्षित
ईरान संकट का असर: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट रद्द
आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को
महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास: सत्यनारायण नुवाल
फ्रीजर में मिली लाश, तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
IND vs WI: पाकिस्तान के आमिर का क्यों उड़ रहा मजाक? उनके 'सेमीफाइनल में नहीं' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
खामेनेई की मौत पर विपक्ष ने उठाया मोदी सरकार पर सवाल, कहा- भारत पहले कभी इतना कमजोर नहीं दिखा